बाराबंकी: अब खुलकर घूम रहा है तेंदुआ, बेबस दिखाई दे रही वन विभाग की टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। अयोध्या हाईवे पर स्थित अहमदपुर टोल प्लाजा के आसपास तेंदुआ अब खुलकर घूम रहा है। सोमवार को वह फिर दिखाई दिया। देखते ही आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने हांका भी लगाया। तेंदुए ने वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे की ओर रुख भी नहीं किया। वह आराम से खेलता हुआ …

बाराबंकी। अयोध्या हाईवे पर स्थित अहमदपुर टोल प्लाजा के आसपास तेंदुआ अब खुलकर घूम रहा है। सोमवार को वह फिर दिखाई दिया। देखते ही आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने हांका भी लगाया। तेंदुए ने वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे की ओर रुख भी नहीं किया। वह आराम से खेलता हुआ निकल गया और लोग शोर मचाते रह गए।

दरियाबाद क्षेत्र से तेंदुआ रविवार को ही अहमदपुर टोल प्लाजा के पास पहुंच गया था। देर रात तक वह टोल प्लाजा के करीब लगे चरी के खेत में बैठा रहा। वन विभाग के अधिकारी भी डेरा डाले रहे। लेकिन तेंदुआ खेत से बाहर नहीं निकला। सोमवार की सुबह वह फिर दिखाई दिया। लोगों में दहशत फैल गई। चीख चिल्लाहट के बीच तेंदुआ आराम से टहलता हुआ निकल गया।

ग्रामीणों के साथ तेंदुए को भी खतरा

वन विभाग और पुलिस अधिकारी लगातार ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। तेंदुए के खुलकर विचरण करने से न केवल ग्रामीणों को बल्कि हाईवे पर जाने वाले राहगीरों के लिए भी भारी खतरा उत्पन्न हो गया है। टोल प्लाजा के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। तेंदुए को लेकर लोग इतने आक्रोशित हैं कि वह कभी भी तेंदुए पर हमलावर हो सकते हैं। जिससे उसकी जान को खतरा उत्पन्न हो सकता है।

पढ़ें-बहराइच: बुद्ध पूर्णिमा पर बौद्ध बिहार में आयोजित हुआ कार्यक्रम, आत्मसात करने पर दिया गया बल

संबंधित समाचार