प्रयागराज: सो रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या, परिवार के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज
प्रयागराज। रविवार की देर रात यमुनापार के लालापुर इलाके में एक वृद्ध की गोली मारकर उस वक्त हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें, गांव निवासी सुरेश चंद्र द्विवेदी साधू पुत्र स्व। …
प्रयागराज। रविवार की देर रात यमुनापार के लालापुर इलाके में एक वृद्ध की गोली मारकर उस वक्त हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दें, गांव निवासी सुरेश चंद्र द्विवेदी साधू पुत्र स्व। रामदास द्विवेदी खेती किसानी करते थे। रविवार रात वह भोजन करने के बाद अपने खेतों की रखवाली के लिए खेत में ही बने ट्यूबवेल पर सोने चले गए। रविवार देर रात सोते समय अज्ञात बदमाशों ने सुरेश चंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना के संबंध में एसपी यमुना पर ने बताया कि लालापुर थाना अंतर्गत एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली है। परिजनों ने परिवार के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या से संबंध में तहरीर दी है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पढ़ें- ‘हत्या की साजिश का दो सबूत, हम देंगे पीएम से ज्यादा सुरक्षा’, मरियम नवाज ने इमरान को दी चेतावनी
