बहराइच: कोटा चयन कराए जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, डीएम को भेजा ज्ञापन
बहराइच। जरवल विकास खंड के ग्राम नासिररगंज में कोटा का चयन समूह द्वारा कराया जा रहा है। जबकि ग्रामीण खुली बैठक में मतदान द्वारा कोटा चयन की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर सभी ने गांव में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। विकासखंड जरवल अंतर्गत ग्राम पंचायत नासिरगंज में …
बहराइच। जरवल विकास खंड के ग्राम नासिररगंज में कोटा का चयन समूह द्वारा कराया जा रहा है। जबकि ग्रामीण खुली बैठक में मतदान द्वारा कोटा चयन की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर सभी ने गांव में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।
विकासखंड जरवल अंतर्गत ग्राम पंचायत नासिरगंज में संचालित राशन दुकान प्रथम लगभग आठ माह से निरस्त है और गांव वालों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत निवासी चंद्रपाल यादव व मंगल प्रसाद यादव बीडीसी प्रतिनिधि ने सैकड़ों राशन उपभोक्ताओं के साथ मिलकर सांकेतिक प्रदर्शन करने के उपरांत जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।
चंद्रपाल यादव ने कहा कि गांव में गुपचुप तरीके से कोटा का चुनाव समूह द्वारा कराया जा रहा है जो उपभोक्ताओं के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सभी राशन उपभोक्ता चाहते हैं कि कोटे का चयन आम जनता की खुली बैठक में कराया जाए। जिससे राशन उपभोक्ताओं को सही तरीके से राशन प्राप्त हो सके। मंगल प्रसाद यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने कहा कि अगर जनता द्वारा कोटे का चयन नहीं किया गया तो हम सभी राशन उपभोक्ता ब्लॉक मुख्यालय जरवल पर इकट्ठा होकर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठेंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी उच्चाधिकारियों की होगी।
प्रदर्शन में बाद सभी ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। इस दौरान रामसेवक ग्राम पंचायत सदस्य, मुलायम यादव ग्राम पंचायत सदस्य, शिवपाल यादव, राजेश कुमार यादव समाजसेवी, कमलेश कुमार, हरनाम, पारस राम, तिलकराम, रामजगे, रामसेवक, जगतराम, शिवपाल, रामादेवी, मुरारी, रामलाल, सुकाई, राम दुलारे, शीतल प्रसाद, रामदीन, गुरुचरण यादव, मिल्खी राम, केशवराम, रामराज, भगवती प्रसाद, रामाधार, पुत्तू लाल, कमलेश, रामअवतार के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
पढ़ें- संभल: ईसाई मिशनरीज के स्कूल पर राष्ट्रीयता के बहिष्कार का आरोप, अभिभावक संघ ने सौंपा ज्ञापन
