हल्द्वानी: हज यात्रियों को दूसरी किस्त के लिए जमा करने होंगे 1.20 लाख रुपये
हल्द्वानी, अमृत विचार। दो साल बाद हो रही हज यात्रा के लिए यात्रियों को 19 मई से पहले दूसरी किस्त के 1.20 लाख रुपये जमा कराने होंगे। इस संबंध में ऑल इंडिया हज कमेटी का आदेश आया है। दूसरी किस्त जमा कराने के बाद 19 मई से पहले राज्य हज कमेटी को इसकी रसीद जमा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। दो साल बाद हो रही हज यात्रा के लिए यात्रियों को 19 मई से पहले दूसरी किस्त के 1.20 लाख रुपये जमा कराने होंगे। इस संबंध में ऑल इंडिया हज कमेटी का आदेश आया है। दूसरी किस्त जमा कराने के बाद 19 मई से पहले राज्य हज कमेटी को इसकी रसीद जमा करानी होगी। यात्रियों को तीसरी किस्त का इंतजार करना होगा।
तीसरी किस्त की राशि अभी तय नहीं की गयी है। सऊदी सरकार और ऑल इंडिया हज कमेटी की बातचीत चल रही है। उत्तराखंड हज वेलफेयर सोसायटी के सदस्य शरीफ मलिक ने बताया कि एक हज यात्री का लगभग 3.80 लाख रुपये खर्च आएगा। इससे पूर्व यात्री पहली किस्त के 81 हजार के जमा की साइट ओपन करके अपना पता लिख दें। इससे उन्हें घर पर बैग्स भेजे जा सकेंगे।
