विराट कोहली-रोहित शर्मा की खराब फॉर्म से चिंतित नहीं सौरव गांगुली, कहा- टी20 वर्ल्ड कप तो दूर है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा और विराट कोहली के खराब फॉर्म सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। IPL सीजन 15 में दोनों ही खिलाड़ी लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। आईपीएल के बाद इसी साल भारत को टी20 वर्ल्ड कप भी खेलना है। इन सब के बीच बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव …

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा और विराट कोहली के खराब फॉर्म सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। IPL सीजन 15 में दोनों ही खिलाड़ी लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। आईपीएल के बाद इसी साल भारत को टी20 वर्ल्ड कप भी खेलना है। इन सब के बीच बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट-रोहित के खराब प्रदर्शन पर बड़ा बयान दिया है।

‘टी20 वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में आ जाएंगे विराट और रोहित’
बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में अभी काफी वक्त बाकी है। गांगुली का मानना है कि आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा फॉर्म में आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के फॉर्म की मुझे कोई चिंता नहीं है। मुझे पता है कि दोनों बड़े खिलाड़ी हैं। टी20 वर्ल्ड कप अभी काफी दूर है और मुझे पूरा भरोसा है कि वर्ल्ड कप से पहले दोनों दिग्गज बल्लेबाज फॉर्म में वापसी कर लेंगे।

आपको बता दें कि आईपीएल 2022 के ठीक बाद दक्षिण अफ्रीका नौ जून से 19 जून के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिये भारत का दौरा करेगी। साथ ही भारत 16 जून को इंग्लैंड दौरे के लिये भी रवाना होगा। ऐसे में मुमकिन है कि चेतन शर्मा की चयन समिति दोनों सीरीज़ के लिये दो अलग-अलग टीमों का चयन करे।

बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी जगह
क्रिकबज के अनुसार, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रिषभ पंत, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और चेतेश्वर पुजारा को इंग्लैंड दौरे में शामिल किया जाएगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इन्हें आराम दिया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पांच टी20 मुकाबलों में आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जगह दी जा सकती है। शिखर धवन की कप्तानी में तिलक वर्मा, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह टीम में जगह बना सकते हैं। चयनकर्ताओं की बैठक से पहले आईपीएल में चोटिल हुए सूर्यकुमार यादव के स्वास्थ्य का भी जायज़ा लिया जाएगा। यह कयास भी लगाये जा रहे हैं कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 खेलने वाली टीम 26 और 28 जून को होने वाले टी20 मुकाबलों के लिये आयरलैंड का दौरा करेगी, जबकि वरिष्ठ खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे में व्यस्त होंगे।

ये भी पढ़ें : BCCI ने महिला टी20 चैलेंज के लिए टीमों का किया ऐलान, मिताली राज-झूलन गोस्वामी को मिला आराम

संबंधित समाचार