अयोध्या: नौ करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहा पक्षी विहार, लगेंगे रामायण कालीन पौधे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल/अयोध्या। अयोध्या विकास प्राधिकरण तहसील क्षेत्र कोला मोइया कपूरपुर झील को पक्षी विहार के नाम से मशहूर करने जा रहा है। एक दशक से उपेक्षित विहार को मूर्तरूप देने का काम शुरू कर दिया गया है। लगभग 67 हेक्टेयर में इसका विस्तार होना है।इस झील का निर्माण लगभग 9 करोड़ रुपये में अगले छह माह …

सोहावल/अयोध्या। अयोध्या विकास प्राधिकरण तहसील क्षेत्र कोला मोइया कपूरपुर झील को पक्षी विहार के नाम से मशहूर करने जा रहा है। एक दशक से उपेक्षित विहार को मूर्तरूप देने का काम शुरू कर दिया गया है। लगभग 67 हेक्टेयर में इसका विस्तार होना है।इस झील का निर्माण लगभग 9 करोड़ रुपये में अगले छह माह में पूरा हो जाएगा।

यहां ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पौधों का रोपण होगा। नगर उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि राम मंदिर अयोध्या धाम से जुड़े सभी कार्यों को तेजी के साथ किया जा रहा है। झील के किनारों पर रामायण कालीन पौधे भी लगाए जाएंगे। पक्षियों के रखरखाव के लिए चारों ओर से खाई बनाकर जलभराव व उसकी साफ-सफाई का भी खासा प्रबंध होगा। सौंदर्यीकरण होने से देश विदेश से आने वाले राम भक्तों के लिए यह भी एक दार्शनिक स्थल होगा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: समदा झील का होगा कायाकल्प, पक्षी विहार के लिए हुआ भूमि पूजन

संबंधित समाचार