यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने क्षेत्रीय रक्षा बलों का नया कमांडर किया नियुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने क्षेत्रीय रक्षा बलों का एक नया कमांडर नियुक्त किया है। जेलेंस्की के कार्यालय की ओर से सोमवार को एक अधिसूचना जारी करके बताया गया कि मेजर-जनरल इगोर तंत्स्युरा को यूक्रेन के सशस्त्र बलों के क्षेत्रीय रक्षा बलों के कमांडर के रूप में नियुक्त किया जाए। यूक्रेनी मीडिया के अनुसार, …

कीव। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने क्षेत्रीय रक्षा बलों का एक नया कमांडर नियुक्त किया है। जेलेंस्की के कार्यालय की ओर से सोमवार को एक अधिसूचना जारी करके बताया गया कि मेजर-जनरल इगोर तंत्स्युरा को यूक्रेन के सशस्त्र बलों के क्षेत्रीय रक्षा बलों के कमांडर के रूप में नियुक्त किया जाए।

यूक्रेनी मीडिया के अनुसार, इस पद पर पहले यूरी गालुश्किन तैनात थे। तंत्स्युरा अपनी नियुक्ति से पहले यूक्रेन के ग्राउंड फोर्सेस के चीफ ऑफ स्टाफ के पद पर थे। उन्हें दो मई को राष्ट्रपति ने ऑर्डर ऑफ बोहदान खमेलनित्स्की थर्ड डिग्री से सम्मानित किया था। यह पुरस्कार सैन्य शपथ के प्रति अपनी वफादारी, व्यक्तिगत साहस, यूक्रेन की राज्य संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:- Russia Ukraine War : यूक्रेन के अस्पताल पर रूसी हमले में दो की मौत, नौ घायल

संबंधित समाचार