अमरोहा: ससुराल से लौट रहे राजमिस्त्री को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में देर रात ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार को हसनपुर-संभल मार्ग पर अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सड़क हादसे …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में देर रात ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार को हसनपुर-संभल मार्ग पर अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सड़क हादसे में युवक की मौत की खबर लगते ही विधायक सीएचसी पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए हर मदद का वादा किया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गारवपुर निवासी 27 नरेश सैनी पुत्र फूल सिंह रविवार देर रात ससुराल थाना सैदनगली के गांव बेगपुर मुंडा से बाइक से अपने गांव जा रहा था। जैसी ही बाइक हसनपुर-संभल मार्ग पर उझारी के नजदीक पहुंची तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे युवक दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उधर, अज्ञात वाहन चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया।
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के शव को सीएचसी हसनपुर भेजा गया। युवक की मौत की खबर सुनते ही विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी सीएचसी पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए सरकार से हर संभव मदद दिलाने का वादा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था युवक
हसनपुर। लोगों ने बताया कि युवक परिवार का पालन पोषण करने के लिए मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि युवक अपने पीछे दो मासूम बेटे तथा एक बेटी छोड़ गया है। मामले में थानाध्यक्ष सतेद्र सिंह ने बताया कि देर रात सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। युवक के शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : हाईटेंशन तार की चपेट में आने किशोरी झुलसी
