हरदोई: डीजे की धुन पर बारातियों व घरातियों में जमकर चले लात-घूंसे, मची अफरा-तफरी
हरदोई। बारात में डीजे पर अपनी-अपनी धुन पर मची धमा-चौकड़ी के बाद बात इतनी बिगड़ गई कि बारातियों और घरातियों के बीच खूब लात-घूंसे चले। इस बिगड़े माहौल से वहां अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस के दखल से बिगड़ी बात बन सकी। बताया गया है कि शहर के मोहल्ला मंगली पुरवा के जगत नारायण …
हरदोई। बारात में डीजे पर अपनी-अपनी धुन पर मची धमा-चौकड़ी के बाद बात इतनी बिगड़ गई कि बारातियों और घरातियों के बीच खूब लात-घूंसे चले। इस बिगड़े माहौल से वहां अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस के दखल से बिगड़ी बात बन सकी। बताया गया है कि शहर के मोहल्ला मंगली पुरवा के जगत नारायण शुक्ला की बेटी संहिता की शादी सीतापुर ज़िले के महीनकुंड थाना मिश्रिख निवासी रामनिवास तिवारी के बेटे विमल के साथ तय थी।
रविवार को रेलवे गंज के सन्मानी वैश्य धर्मशाला में बड़े धूमधाम के साथ बारात पहुंची। वहां बाराती और घराती दोनों डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। इसी बीच अपनी-अपनी धुन की बात पर बतंगड़ बन गया। दोनों के बीच खूब लात-घूंसे चले। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इसका पता होते ही वहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस के दखल के बाद किसी तरह बात बनी,तब कही शादी की रस्में पूरी कराई गई।
यह भी पढ़ें:-बिजनौर: डीजे पर डांस को लेकर चली गोलियां, बच्चे की मौत
