लखनऊ: हिन्दू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला छात्र गिरफ्तार
लखनऊ। हिन्दू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में गुडम्बा पुलिस ने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के छात्र उमर अब्दुल्ला को गुड़म्बा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कल्यापुर के शिवानी विहार निवासी उमर अब्दुल्ला (21) को उसके घर से ही पकड़ा। हिन्दू महासभा की शिकायत पर हुई …
लखनऊ। हिन्दू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में गुडम्बा पुलिस ने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के छात्र उमर अब्दुल्ला को गुड़म्बा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कल्यापुर के शिवानी विहार निवासी उमर अब्दुल्ला (21) को उसके घर से ही पकड़ा।
हिन्दू महासभा की शिकायत पर हुई कार्रवाई
ज्ञात हो कि गत उमर अब्दुल्ला का हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्द प्रयोग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंशुमान त्रिवेदी ने इसका कड़ा विरोध किया। इसके बाद उमर ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर अंशुमान की दुकान में तोड़फोड़ व मारपीट की।
इस घटना का भी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए सोमवार को गुडम्बा पुलिस ने उमर अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया। गुडम्बा प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह गौर ने बताया कि उमर के साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में जिप सदस्य समेत तीन गिरफ्तार, स्कॉर्पियों व दो मोबाइल बरामद
