बरेली: सिंचाई विभाग के समक्ष लक्ष्य पूरा करने को कई चुनौतियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। रुहेलखंड नहर खंड को 136 टेलफीड का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारी योजना बनाने में जुट गए, लेकिन आसानी से यह लक्ष्य पूरा नहीं होगा। इसे पूरा करने के लिए अधिकारी योजना बनाने में जुटे हुए हैं। शासन से रुहेलखंड नहर खंड को गत दिवस 136 …

अमृत विचार, बरेली। रुहेलखंड नहर खंड को 136 टेलफीड का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारी योजना बनाने में जुट गए, लेकिन आसानी से यह लक्ष्य पूरा नहीं होगा। इसे पूरा करने के लिए अधिकारी योजना बनाने में जुटे हुए हैं। शासन से रुहेलखंड नहर खंड को गत दिवस 136 नहरों को टेलफीड करने का लक्ष्य मिला है।

सूत्र बताते हैं कि सिंचाई विभाग की 15 नहरें पूर्ण रुप से बंद है। इन नहरों के हाल में शुरू होने के कोई आसार नहीं है। इसके अलावा अन्य नहरों में पानी टेल (अंतिम छोर) तक पहुंचाना आसान काम नहीं है। अधिकारी कार्यालय में बैठकर कागजों में भले ही नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की रिपोर्ट तैयार कर अपनी पीठ थपथपा लें, लेकिन हकीकत में ऐसा होता नहीं दिख रहा है, इसकी वजह सिंचाई के लिए मिलने वाले पानी की कटौती बताई जा रही है।

पीछे से विभाग को उतना पानी नहीं मिल पा रहा है, जितने की उसे जरूरत है। सिंचाई विभाग के अधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों से तालमेल बैठाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा नहर काटने, नहर में बाध लगाने की घटनाओं पर अंकुश लगाना सिंचाई विभाग के सामने कड़ी चुनौती बनेगा। ।

मुकेश कुमार,अधिशासी अभियंता, रुहेलखंड नहर खंड, बरेली-
लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाएगा। लक्ष्य प्राप्ति में जो समस्याएं आएंगी उन्हें आपसी सामंजस्य से दूर किया जाएगा। किसानों को भी समझाया जाएगा कि यदि वह नहर को बीच में काट देंगे तो नहर के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचेगा और इसका नुकसान उन्हीं के किसान भाई को होगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाल वैज्ञानिकों को मिलेगा अवसर

संबंधित समाचार