बहराइच: सीएमएस ने अस्पताल में खून न होने की बात कहकर पति को भगाया, प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में एकबार फिर लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला के पति सीएमएस से फ्री खून लिखवाने गया। सीएमएस ने खून देने से इंकार करते हुए महिला के पति को भगा दिया। कुछ ही देर में प्रसूता महिला की मौत हो गई। इस पर हंगामा शुरू …

बहराइच। जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में एकबार फिर लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला के पति सीएमएस से फ्री खून लिखवाने गया। सीएमएस ने खून देने से इंकार करते हुए महिला के पति को भगा दिया। कुछ ही देर में प्रसूता महिला की मौत हो गई। इस पर हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी बीते सप्ताह ही अस्पताल में टहल रहे मवेशी और शव के पानी में भीगने पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने संज्ञान लेते हुए प्राचार्य से जवाब तलब किया था। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ कि सोमवार रात नौ बजे के आसपास एक प्रसूता महिला की खून के अभाव में मौत हो गई।

हुआ यूं कि जिले के फखरपुर विकास खंड के ग्राम दरियापुरवा बुबकापुर निवासी रूपा देवी पत्नी मंगरू को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर शाम को एंबुलेंस से जिला महिला अस्पताल भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने महिला को खून की कमी बताते हुए मंगरू को समस्या पर सीएमएस से फ्री में खून लाने की बात कही। मंगरू सीएमएस ऑफिस पहुंचा तो यहां पर सीएमएस ने बिना डोनेशन के खून न मिलने की बात कहते हुए उसे भगा दिया।

उधर आपरेशन के दौरान महिला ने बेटी को जम दिया। तभी आपरेशन के बाद खून की कमी से रूपा देवी की मौत हो गई। इस पर रोते हुए पति ने हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाली नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीण को शांत कराया। साथ ही लोगों के बयान दर्ज किए।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: प्रसूता की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य महकमा, अस्पताल किया सीज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज