बरेली: डोहरा और डेंटल कॉलेज रोड पर बीडीए 11 करोड़ से बनवाएगा पुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। आमजन की सुविधा के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) सेतु निगम से दो पुल बनवाने जा रहा है। एक पुल डोहरा रोड तो दूसरा डेंटल कॉलेज वाली रोड पर बनाया जाएगा। बीडीए ने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है। पुल बनाने के लिए सेतु निगम को पत्र भेजा जाएगा। दो पुलों के …

अमृत विचार, बरेली। आमजन की सुविधा के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) सेतु निगम से दो पुल बनवाने जा रहा है। एक पुल डोहरा रोड तो दूसरा डेंटल कॉलेज वाली रोड पर बनाया जाएगा। बीडीए ने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है। पुल बनाने के लिए सेतु निगम को पत्र भेजा जाएगा। दो पुलों के निर्माण में 11 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है। पुल बनने से रामगंगा नगर के आवंटियों के साथ साथ पीलीभीत रोड से बड़ा बाईपास जाने वाले वाहन भी फर्राटा भर सकेंगे।

बीडीए ने पुल बनाने का जो खाका तैयार किया है, उसके अनुसार डेंटल कॉलेज रोड पर नकटिया नदी पर बनने वाला पुल 70 मीटर लंबा होगा। इसमें पुल की एप्रोच रोड भी सेतु निगम बनाएगा तो लगभग 5.5 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। डोहरा रोड पर बनने वाला पुल भी 70 मीटर लंबा होगा। उसका भी खर्च इतना ही आएगा। सेतु निगम की जरूरतों के अनुसार बिना किसी अवरोध के यहां पुल बनाया जा सकता है।

बीडीए की रामगंगा नगर की सभी सड़कें फोरलेन हैं। कालोनी से निकलते ही यहां पर दो पुल टू लेन के हिसाब से बनाए गए हैं। ऐसे में रामगंगा नगर आने वाले आवंटी फोरलेन से निकलकर पुल के पास टू लेन में सिमट जाएंगे। पुल पर जाम लगेगा। इससे कालोनीवासियों को परेशानी होगी। बीडीए की यह कालोनी सुव्यविस्थत ढंग से बसाई जा रही है, इसलिए पुल बनाने में भी कोई परेशानी नहीं है। भविष्य में इधर यातायात का दबाव बढ़ना तय है। कालोनी में बैंक, बीमा, बीएसएफ, सहित कई सरकारी दफ्तरों ने अपने कार्यालय और कर्मचारी आवास बनाने को जगह ली है । इसके अलावा यहां होटल भी बनने जा रहा है। बीडीए यहां आईटी पार्क, रामायण वाटिका,मियावाकी वन सहित कई दर्शनीय स्थल भी बना रहा है। ऐसे में यहां यातायात बढ़ना ही है।

जोगिन्दर सिंह, वीसी बीडीए-
रामगंगा नगर की सड़कें फोरलेन हैं लेकिन दोनों पुल टू लेन है। पुल को भी फोर लेन करने के लिए दोनों जगह पुल बनाए जाएंगे। यह भविष्य की योजना है। बड़ा बाईपास जाने के लिए भी बीडीए की रोड बेहतर होगी। पुल जरूरी है। सेतु निगम को पत्र भेजकर शीघ्र इसका निर्माण शुरु कराएंगे।

ये भी पढ़ें- बरेली: आटो खरीद में 35 हजार रुपये अधिक लेने का आरोप

 

संबंधित समाचार