लखनऊ: डॉक्टर ने अपने बच्चों की नाबालिग टीचर के साथ किया दुष्कर्म, फिर कराया गर्भपात, गिरफ्तार
लखनऊ। इंदिरानगर के डॉक्टर ने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाली नाबालिग टीचर से दुराचार किया। उसका अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर कई महीने तक टीचर का यौन शोषण करता रहा। टीचर गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने परिवारीजनों को सब कुछ बता दिया। पीड़िता के मुताबिक वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाती …
लखनऊ। इंदिरानगर के डॉक्टर ने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाली नाबालिग टीचर से दुराचार किया। उसका अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर कई महीने तक टीचर का यौन शोषण करता रहा। टीचर गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने परिवारीजनों को सब कुछ बता दिया।
पीड़िता के मुताबिक वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाती थी। एक दिन डॉक्टर के घर पर कोई नहीं था। उसने कहा कि बच्चे बाजार गये हैं, कुछ देर में ही आ जायेंगे। इसके बाद उसे चाय पिलायी। पीड़िता का आरोप है कि चाय में नशे की गोलियां मिला दी गई थी। इससे वह बेसुध हो गई थी।
इसके बाद ही पीड़िता ने गाजीपुर थाने में आरोपित बीएमएस डॉ. आशीष कुमार सिंह उर्फ शेखर के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज करायी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें- लखनऊ: किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार
