किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा बहराइच, 23 पदक किए अपने नाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में 19 स्वर्ण पदक सहित 23 पदक पर हासिल कर प्रदेश में बहराइच जनपद को दूसरा स्थान मिला है। इससे कोच, खिलाड़ी और उनके परिवार के लोगों में हर्ष है। लखनऊ में स्तिथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है। 13 मई …

बहराइच। लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में 19 स्वर्ण पदक सहित 23 पदक पर हासिल कर प्रदेश में बहराइच जनपद को दूसरा स्थान मिला है। इससे कोच, खिलाड़ी और उनके परिवार के लोगों में हर्ष है।

लखनऊ में स्तिथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है। 13 मई से 15 मई तक आयोजित खेल में प्रदेश में बहराइच को दूसरा स्थान मिला है। यह बहराइच जनपद के लिए बहुत ही गर्व की बात है। पहली बार बहराइच के 19 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है।

बहराइच के किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने सागर आर्य ,नित्या पाठक ,नव्या सिंह,प्राची शुक्ला, शौर्य प्रताप सिंह ऐश्वर्या पाठक ,श्रेया पांडे,अदिति सिंह, आध्या गुप्ता, नूर अली, एकता वर्मा, बुशरा ,तरंग ,इकरा हाशमी, वेनिका रावत, सारिका चंद्र, प्रियांशी चंद्र, रकीब खान, कामिल स्वर्ण पदक हासिल किया यहीं पर आसिफ, पीयूष शुक्ला, और राज श्रीवास्तव ने रजत पदक व वंशिता कांस्य पदक हासिल किया।

इस खुशी मौके पर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष एजाज अली व एसोसिएशन के सचिव इसरार अली ने कोच एजाज अली सरताज सिद्दीकी और शाकिर अली को बधाई देते हुए बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और यह अश्वासन भी दिया कि हर संभव मदद एसोसिएशन द्वारा की जाएगी।

पढ़ें- बरेली: एसआरएमएस रिद्धिमा में हुई एक दिवसीय नृत्य प्रतियोगिता, वरिष्ठ वर्ग में साक्षी और कनिष्ठ वर्ग में ओष्ठी अव्वल

संबंधित समाचार