रायबरेली: कार सीखने में वृद्ध को रौंदा तो कंटेनर ने दंपती को मारी टक्कर, महिला समेत दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। मंगलवार की सुबह दो मार्ग दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की मौत हो गई है। जबकि एक घायल हुआ है। पहली दुर्घटना जिले के बछरावां थाना क्षेत्र में हुई है । बछरावा रायबरेली मार्ग पर एक महिला कार चलाना सीख रही थी। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार से कार चलाते हुए …

रायबरेली। मंगलवार की सुबह दो मार्ग दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की मौत हो गई है। जबकि एक घायल हुआ है। पहली दुर्घटना जिले के बछरावां थाना क्षेत्र में हुई है । बछरावा रायबरेली मार्ग पर एक महिला कार चलाना सीख रही थी। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार से कार चलाते हुए उसने सामने से आ रहे गुजुर्ग रामदास निवासी गांव जलालपुर को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

कंटेनर ने साइकिल सवार दंपती को मारी टक्कर

दूसरी दुर्घटना लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर ऊंचाहार थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा गांव के पास हुई है। क्षेत्र के मिर्जापुर ऐहारी निवासी सजनलाल अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ साइकिल से जगतपुर इलाज कराने जा रहे थे। राजमार्ग पर बाबा का पुरवा गांव के तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दिया। जिससे दंपती सड़क पर गिर गए और टैंकर ने महिला को कुचल दिया। जिसके कारण महिला की मौके पर मौत हो गई है। उनकी उसका पति साजन लाल गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल की जगतपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कंटेनर को पकड़ लिया है जबकि उसका चालक भाग गया है।

पढ़ें-योगी सरकार ने तैयार की नई योजना, अब नोएडा समेत इन जिलों में बनेंगे रेडीमेड गारमेंट के हब

संबंधित समाचार