राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान : देश भर में 191.48 करोड़ से भी ज्यादा टीके लगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 191.48 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 191 करोड़ 48 लाख 94 हजार 858 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले …

नई दिल्ली। देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 191.48 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 191 करोड़ 48 लाख 94 हजार 858 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 1569 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 16 हजार 400 रह गयी है।

यह संक्रमित मामलों का 0.04 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.44 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 2467 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख 84 हजार 710 कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 57 हजार 484 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 84 करोड़ 44 लाख 91 हजार 640 कोविड परीक्षण किए हैं।

यह भी पढ़ें- एलआईसी के आईपीओ की स्टॉक एक्सचेंज पर हुई लिस्टिंग, LIC बनी देश की पांचवी सबसे बड़ी कंपनी

 

 

संबंधित समाचार