SBI में निकली इन पदों पर वैकेंसी, कल है आवेदन की लास्ट डेट
अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। दरअसल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन की कल यानी 18 मई 2022 आखिरी तारीख है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई …
अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। दरअसल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन की कल यानी 18 मई 2022 आखिरी तारीख है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार एसबीआई स्पेशल कैडर ऑफिसर की कुल 35 वैकेंसी है। इसमें से 29 पदों पर भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर और 7 पर नियमित तौर पर भर्ती की जाएगी।
बता दें इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 27 अप्रैल 2022 से शुरू हो चुकी है। बता दें इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जो केवल साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। हालांकि, सिस्टम ऑफिसर (टेस्ट इंजीनियर और वेब डेवलपर) के पद के लिए व्यावसायिक ज्ञान परीक्षा (150 अंकों में से) और साक्षात्कार (25 अंकों में से) के अंकों को मिलाकर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
ये भी पढ़ें- चिकित्सा अधिकारी, तकनीकी अधिकारी सहित कई पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
