लखनऊ: दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मंगलवार सुबह मानकनगर थाना क्षेत्र के सिंगारनगर इलाके में एक हिस्ट्रीशीटर ने भोलाखेड़ा निवासी 35 वर्षीय सौजन्य त्रिपाठी पर फायरिंग कर दी। लोगों ने सौजन्य को गंभीर हालत में अपोलो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मंगलवार सुबह तकरीबन 9:30 बजे सौजन्य शरण को लतित सोनकर नाम …

लखनऊ। मंगलवार सुबह मानकनगर थाना क्षेत्र के सिंगारनगर इलाके में एक हिस्ट्रीशीटर ने भोलाखेड़ा निवासी 35 वर्षीय सौजन्य त्रिपाठी पर फायरिंग कर दी। लोगों ने सौजन्य को गंभीर हालत में अपोलो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मंगलवार सुबह तकरीबन 9:30 बजे सौजन्य शरण को लतित सोनकर नाम के व्यक्ति ने मिलने के लिए बुलाया था। सौजन्य आलमबाग इंटर कॉलेज के पास बताए स्थान पर मिलने पहुंचा। जहां ललित नाम के युवक ने बातचीत के दौरान उस पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली उसके कंधे में लगी। जिससे वह लहु-लुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

लिस के मुताबिक अभी तक की जांच में आया है कि आरोपी ने किसी लेनदेन के विवाद में गोली मारी है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में एक टीम दबिश दे रही है। आरोपी अमीनाबाद कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। हीवेट रोड निवासी ललित सोनकर के खिलाफ जनवरी महीने में धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया था।

पढ़ें- बहराइच: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतका के पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

संबंधित समाचार