मुंबई 1993 बम ब्लास्ट: चार आरोपियों को गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार
अहमदाबाद। गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने 1993 में मुंबई में हुये सिलसिलेवार बम विस्फोटों में वांछित चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जो 29 साल से फरार चल रहे थे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि चारों आरोपियों की पहचान अबु बकर, सैयद कुरैशी, मोहम्मद शोएब कुरैशी और मोहम्मद …
अहमदाबाद। गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने 1993 में मुंबई में हुये सिलसिलेवार बम विस्फोटों में वांछित चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जो 29 साल से फरार चल रहे थे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि चारों आरोपियों की पहचान अबु बकर, सैयद कुरैशी, मोहम्मद शोएब कुरैशी और मोहम्मद यूसुफ इस्माइल के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा कि ये सभी मुंबई के रहने वाले हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित विश्वकर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि उन्हें 12 मई को अहमदाबाद के सरदारनगर इलाके से पकड़ा गया। उन्होंने कहा, अपनी वास्तविक पहचान छिपाने के लिए, उन्होंने जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर पासपोर्ट तैयार किए थे। प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि ये चारों 1993 के मुंबई सिलसिलेवार धमाकों के मामले में वांछित हैं।
अधिकारी ने कहा, इन धमाकों के मामले की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अनुरोध पर इंटरपोल ने उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया था। उल्लेखनीय है कि मार्च 1993 में मुंबई में हुए 12 सिलसिलेवार बम धमाकों में 257 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि 1,400 से अधिक लोग घायल हुए थे।
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
