बाराबंकी: घरेलू विवाद के चलते युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला अंतर्गत एक 45 साल व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना मोहम्मदपुर खाला के छतवारा गांव निवासी जगतपाल 45 बेटा हींगालाल ने घर के एक कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर अपनी …

बाराबंकी। थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला अंतर्गत एक 45 साल व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना मोहम्मदपुर खाला के छतवारा गांव निवासी जगतपाल 45 बेटा हींगालाल ने घर के एक कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की आवश्यक लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि जगतपाल बिहार से शादी करके अपनी पत्नी लाया था। पत्नी के चाल चलन ठीक न होने पर उसकी अक्सर लड़ाई हुआ करती थी।

पढ़ें-काशीपुर: फांसी पर झूला युवक, मौत

संबंधित समाचार