लखीमपुर-खीरी: महिला समेत दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत
अमृतविचार, लखीमपुर खीरी। मंगलवार को शहर में अलग अलग स्थानों पर मनोरोगी महिला व एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ट्रेन के आने पर रेलवे ट्रेक पर कूद गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पहली घटना …
अमृतविचार, लखीमपुर खीरी। मंगलवार को शहर में अलग अलग स्थानों पर मनोरोगी महिला व एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ट्रेन के आने पर रेलवे ट्रेक पर कूद गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पहली घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे आवास विकास कॉलोनी के निकट रेलवे क्रासिंग के पास हुई। लखीमपुर से लखनऊ जा रही ट्रेन से एक 40 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इससे करीब आधा किलोमीटर पर स्थित राजापुर रेलवे क्रासिंग के सुबह राजापुर निवासी 45 वर्षीय सुनीता देवी ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी कटकर मौत हो गयी।
मृतक महिला के पति बंगाली ने बताया कि पत्नी सुनीता काफी समय से बीमार चल रही थी और उनके दिमाग का भी इलाज कई वर्षों से चल रहा था। आए दिन घर से भाग जाया करती थी। मंगलवार की सुबह भी वह चुपके से निकली और राजापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस ने रखवाया है और उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।
इसे भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: लिफ्ट देने के बहाने दो बहनों को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, एक लापता
