रामनरेश अग्निहोत्री होंगे उप्र विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य सचेतक के रूप में पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री को नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी ने बतौर भाजपा विधान मंडल दल के नेता, अग्निहोत्री को मुख्य सचेतक के अलावा पार्टी के 14 विधायकों को निचले सदन में …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य सचेतक के रूप में पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री को नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी ने बतौर भाजपा विधान मंडल दल के नेता, अग्निहोत्री को मुख्य सचेतक के अलावा पार्टी के 14 विधायकों को निचले सदन में सचेतक नियुक्त किया।
साथ ही उन्होंने लखनऊ उत्तर सीट से भाजपा के विधायक डा नीरज बाेरा को कोषाध्यक्ष बनाया है। योगी द्वारा नियुक्त किये गये सचेतकों में विधायक राम चंद्र यादव, कृष्णा पासवान, अमित अग्रवाल, अनुराग सिंह, राजीव गुंबर, राजीव सिंह ‘बब्बू भैया’, सकेन्द्र प्रताप, सुरेन्द्र मैथानी, सौरभ श्रीवास्तव, राजीव त्रिपाठी, विपिन कुमार डेविड, पीयूष रंजन निषाद, सत्यपाल सिंह राठौर और राजीव सिंह ‘पारीक्षा’ शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:-संजय सिंह ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- BJP के शासनकाल में बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना किया मुहाल
