बरेली: ज्ञानवापी को लेकर जबरदस्ती हुई तो अंजाम भुगतेगी सरकार- मौलाना तौकीर रजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर  ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा कि जहां मस्जिद है वहां मस्जिद ही रहेगी। इसमें अगर कोई जबरदस्ती की गई तो इसका अंजाम सरकार को भुगतना पड़ेगा। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कुतुब मीनार को मैं विष्णु स्तंभ नहीं मानता। अगर ज्ञानवापी का फव्वारा …

अमृत विचार, बरेली। ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर  ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा कि जहां मस्जिद है वहां मस्जिद ही रहेगी। इसमें अगर कोई जबरदस्ती की गई तो इसका अंजाम सरकार को भुगतना पड़ेगा। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कुतुब मीनार को मैं विष्णु स्तंभ नहीं मानता। अगर ज्ञानवापी का फव्वारा शिवलिंग है तो कुतुबमीनार को भी मैं शिवलिंग मानता हूं। मौलाना ने कहा कि अब हिंदुओं के निर्णय लेने का वक्त है क्योंकि हिंदुत्व का मजाक बनाया जा रहा है। जिससे पूरी दुनिया में गलत संदेश पहुंचा है। फव्वारे और शिवलिंग में अंतर करना नहीं आता है यह हैरत की बात है।

आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस इस प्रयास में लगे हैं कि हिंदुस्तान में एक और बंटवारा करा दिया जाए। हिंदुस्तान के मुसलमान इस बंटवारे के लिए तैयार नहीं हैं। यह मामला केवल ज्ञानवापी का नहीं है क्योंकि देश की हर बड़ी मस्जिद में हौज है जिसमें फव्वारा लगाया जाता है। बाबरी मस्जिद के फैसले पर हमने सब्र किया था। ज्ञानवापी का सर्वे इसलिए गलत है क्योंकि कानून बन चुका है कि बाबरी मस्जिद के अलावा किसी दूसरे धार्मिक स्थल को नहीं छेड़ा जाएगा। यह सच है कि बहुत सारी मस्जिदें पहले मंदिर थे। मगर एक सच यह भी कि जब लोगों ने अपना धर्म परिवर्तन किया तो धर्म स्थलों को भी बदल दिया। ज्ञानवापी में बंद कमरों के सर्वे की इजाजत दी गई थी, मगर हौज खुले में मौजूद है।

सरकार और न्यायपालिका पर खड़ा किया सवाल
मौलाना तौकीर रजा ने सरकार और न्यायपालिका पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि फव्वारे को शिवलिंग माना तो सरकार और अदालतें बेईमान कही जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। हम कमजोर नहीं मगर हम अपने नौजवानों को सड़कों पर नहीं लाना चाहते और न गुमराह करना चाहते हैं। मस्जिद के मामले के लिए कोर्ट नहीं जाएंगे इसका फैसला हम सुप्रीम पावर पर छोड़ते हैं। फिर भी जरूरत पड़ी तो हम जेल भरो आंदोलन करेंगे।

ये भी पढ़ें- बरेली: सेटेलाइट बस अड्डे पर मिलीं दो बच्चियाें को परिजनों को सौंपा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा