IPL 2022, MI vs SRH: हैदराबाद की मुंबई पर रोमांचक जीत, प्लेऑफ की जंग हुई रोचक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। राहुल त्रिपाठी (76), प्रियम गर्ग (42) और निकोलस पूरन (38) की बेहतरीन पारियों और तेज गेंदबाज उमरान मलिक (22 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल मुकाबले में मंगलवार को मात्र तीन रन से हराकर अपनी उम्मीदें कायम रखीं। टॉस हारने के बाद हैदराबाद ने 20 …

मुंबई। राहुल त्रिपाठी (76), प्रियम गर्ग (42) और निकोलस पूरन (38) की बेहतरीन पारियों और तेज गेंदबाज उमरान मलिक (22 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल मुकाबले में मंगलवार को मात्र तीन रन से हराकर अपनी उम्मीदें कायम रखीं।

टॉस हारने के बाद हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर मुंबई को 20 ओवर में सात विकेट पर 190 रन पर रोक दिया। हैदराबाद की 13 मैचों में यह छठी जीत है और उसके 12 अंक हो गए हैं। हैदराबाद का एक मैच बचा है। प्लेऑफ की उम्मीदों के लिए हैदराबाद को अपना अंतिम मैच जीतना होगा और दूसरी टीमों के परिणाम पर भी नजर रखनी होंगी।

यह भी पढ़ें:-हरभजन सिंह ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ, बताया आईपीएल 2022 का सर्वश्रेष्ठ कप्तान

संबंधित समाचार