बरेली: एसी कक्ष में पढ़ेंगे भरतौल के प्राथमिक स्कूल में बच्चे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सरकारी स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए शासन द्वारा सभी प्रयास किए जा रहे है। इस दिशा में भरतौल क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूल की तस्वीर बदलने का संकल्प पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने लिया है। इसे लेकर पूरी योजना बना ली गई है। इस स्कूल …

अमृत विचार, बरेली। सरकारी स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए शासन द्वारा सभी प्रयास किए जा रहे है। इस दिशा में भरतौल क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूल की तस्वीर बदलने का संकल्प पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने लिया है। इसे लेकर पूरी योजना बना ली गई है। इस स्कूल की जनपद के बेहतरीन स्कूलों में गिनती होती है। यहां भवन का मरम्मत कार्य, नए कमरों का निर्माण और सभी कक्षाओं में बच्चों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए एसी लगवाएं जाएंगे।

इस कार्य को विधायक और बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कराया जाएगा। जानकारी देते हुए पूर्व विधायक ने बताया कि स्कूल के कुछ कमरे और शौचालय में मरम्मत कर टाइल्स लगवाई जाएंगी । इसके अलावा बच्चाें की संख्या में बढ़ोत्तरी को देखते हुए और शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए खेल सामग्री में इजाफा किया जाएगा और कुछ नए कमरों का निर्माण भी होगा। विभागीय अधिकारियों ने भी इसके लिए हामी भर दी है। बताया कि स्कूल परिसर में कक्षों का नव निर्माण कराने के लिए पुरी रूपरेखा तैयार करा ली गई है। सबकुछ ठीक रहा तो गर्मी की छुट्टियों में काम शुरू करा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: क्यारा और फतेहगंज में नलकूप हुआ खराब

संबंधित समाचार