रायबरेली: ड्रेन में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस कर रही जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। ड्रेन में सुनसान स्थान पर एक युवक का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दाहिगवां के पास का है। गांव के पास से एक ड्रेन निकली है। बुधवार की सुबह गांव …

रायबरेली। ड्रेन में सुनसान स्थान पर एक युवक का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दाहिगवां के पास का है। गांव के पास से एक ड्रेन निकली है। बुधवार की सुबह गांव के लोग शौच क्रिया के लिए ड्रेन की तरफ गए तो ड्रेन में एक सुनसान स्थान पर युवक का शव देखकर दंग रह गए। मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवो के लोग मौके पर एकत्र हो गए।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस युवक की शिनाख्त के साथ साथ घटना की छानबीन भी कर रही है।

पढ़ें- प्रयागराज: फाफामऊ घाट पर गंगा किनारे बड़ी संख्या में दफनाए जा रहे हैं शव, स्थिति हुई बेहद चिंताजनक

संबंधित समाचार