बहराइच: युवती ने बाग में फांसी लगाकर दी जान, परिजन मौत के कारण से अंजान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम बसहिया जगत निवासी युवती गांव से एक किलोमीटर दूर बाग पहुंची। युवती ने बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने शव को पंचनामा के बाद अंतिम संस्कार कर दिया है। जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम बसहिया जगत निवासी रुबीना (28) पुत्री खालिक मंगलवार …

बहराइच। जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम बसहिया जगत निवासी युवती गांव से एक किलोमीटर दूर बाग पहुंची। युवती ने बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने शव को पंचनामा के बाद अंतिम संस्कार कर दिया है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम बसहिया जगत निवासी रुबीना (28) पुत्री खालिक मंगलवार को घर पर अकेली थी। शाम को युवती घर से एक किलोमीटर दूर बाग पहुंची। बाग में पेड़ से युवती ने फांसी लगा कर जान दे दी।

काफी देर बाद परिवार के युवती की खोजबीन करते हुए बाग पहुंचे तो शव पेड़ से लटकता मिला। परिवार के लोगों ने शव को नीचे उतारा। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचायत नामा लिखा गया।

इसके बाद परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवती ने आत्महत्या क्यों की, इसके बारे में परिवार के लोगों को कोई जानकारी नहीं है।

पढ़ें- बाराबंकी: घरेलू विवाद के चलते युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार