राजधानी दिल्ली में बुलडोजर कार्रवाई जारी, केजरीवाल सरकार ने नगर निगम से मांगी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली मे अवैध अतिक्रमण पर एमसीडी की तरफ से लगातार बुलडोजर कार्रवाई जारी है। वही इस बीच पूरे मामले में सियासत भी तेज होती हुई दिखाई दे रही है। जहां एक तरफ इसको लेकर राजनीतिक दलों की तरफ से खूब बयानबाजी हो रही है तो वहीं अब केजरीवाल सरकार ने …

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली मे अवैध अतिक्रमण पर एमसीडी की तरफ से लगातार बुलडोजर कार्रवाई जारी है। वही इस बीच पूरे मामले में सियासत भी तेज होती हुई दिखाई दे रही है। जहां एक तरफ इसको लेकर राजनीतिक दलों की तरफ से खूब बयानबाजी हो रही है तो वहीं अब केजरीवाल सरकार ने तीनों नगर निगमों से बुलडोजर एक्शन पर रिपोर्ट मांगी है।

दिल्ली सरकार की तरफ से यह रिपोर्ट 1 अप्रैल से लेकर अब तक की मांगी गई है। गौरतलब है कि दिल्ली के दंगा प्रभावित जहांगीरपुरी में एमसीडी के बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से रोक लगाई गई थी। इसके बाद से ही शाहीनबाग समेत दूसरे जगहों पर लगातार अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की जा रही है। इसको लेकर वहां के स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा दिख रहा है। जबकि इस पूरी कार्रवाई का दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की तरफ से भी विरोध किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा का जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी बधाई

संबंधित समाचार