बहराइच: अनियंत्रित डीसीएम खंभे से टकराते हुए गुम्टी में घुसी, बिजली कर्मियों ने थाने में दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में गोंडा जा रहा ट्रक एचटी विद्युत पोल के खंभे से टकराते हुए ढाबली में जा घुसी। हालांकि धाबली बंद होने से कोई हादसा नहीं हुआ। बिजली विभाग के कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। जिला मुख्यालय से डीसीएम संख्या यूके 06सीबी 6339 बुधवार …

बहराइच। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में गोंडा जा रहा ट्रक एचटी विद्युत पोल के खंभे से टकराते हुए ढाबली में जा घुसी। हालांकि धाबली बंद होने से कोई हादसा नहीं हुआ। बिजली विभाग के कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।

जिला मुख्यालय से डीसीएम संख्या यूके 06सीबी 6339 बुधवार सुबह पांच बजे के आसपास गोंडा की तरफ जा रहा था। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में बस स्टॉप के निकट डीसीएम पहुंची। तभी अनियंत्रित होकर एचटी लाइन के विद्युत पोल से टकरा गया।

इसके बाद डीसीएम एक ढबली में जा घुसी। एचटी लाइन टूटकर जमीन पर गिर गया। हालांकि ढाबली में किसी के न होने और बिजली सप्लाई नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया।

सूचना पाकर बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने डीसीएम चालक उत्तराखंड निवासी नदीम पुत्र शराफत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पढ़ें- वाराणसी: देर रात बारातियों से भरी स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, तीन की मौत, 14 घायल

संबंधित समाचार