इटावा: जमीनी विवाद के चलते ई-रिक्शा एजेंसी के मालिक की हुई हत्या, परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। जमीनी विवाद के चलते एक शख्स की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गैंगस्टर अपराधी पर हत्या का आरोप लगाया है। सुंदरपुर इलाके में सुबह-सुबह हुए इस मर्डर से हड़कंप मच गया। परिजनों का कहना है कि उनकी मुख्यमंत्री योगी से बात कराई जाए, आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए। …

इटावा। जमीनी विवाद के चलते एक शख्स की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गैंगस्टर अपराधी पर हत्या का आरोप लगाया है। सुंदरपुर इलाके में सुबह-सुबह हुए इस मर्डर से हड़कंप मच गया। परिजनों का कहना है कि उनकी मुख्यमंत्री योगी से बात कराई जाए, आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए।

मृतक सुनील कुमार गौतम ई रिक्शा एजेंसी के मालिक थे। मृतक की बेटी ने बताया कि मंगलवार रात पापा के फोन पर एक शख्स का फोन आया था। उससे पापा का जमीन का विवाद चल रहा था। उसने पापा के मोबाइल पर बाबा साहब की मूर्ति की फोटो भेजी और कहा कि, विवादित जगह पर वह मूर्ति लगाने जा रहा है। यह देखते ही पापा घर से निकल गए। जब वह विवादित जमीन के पास पहुंचे तो देखा कि वहां कोई मूर्ति नहीं थी। इस पर पापा वापस घर आ गए।

रात करीब 10 बजे पापा दोबारा घर से निकल गए। इस बार वो अपने साथ रायफल लेकर गए थे। घटना के बाद जानकारी मिली कि सुबह 4 बजे पापा खेत से वापस घर आ रहे थे, तभी आरोपियों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी गाड़ी उनके ऊपर चढ़ाते हुए निकल गए।

SP सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम जांच कर रही है। परिजनों का कहना है कि जब तक हत्यारोपियों की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर नहीं चलेगा वह शव नहीं उठने देंगे।

पढ़ें- वाराणसी: देर रात बारातियों से भरी स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, तीन की मौत, 14 घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव