बाराबंकी: लखनऊ मार्ग पर हुई दुर्घटना, स्विफ्ट कार ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
बाराबंकी। मोटरसाइकिल से लखनऊ से बाराबंकी आ रहे 35 साल के व्यक्ति को स्विफ्ट कार सवार युवकों ने रौंद डाला। कार में फंसकर घायल युवक एक किलोमीटर तक गाड़ी से रगड़ता हुआ चला गया। पास में जा रही दूसरी कार के व्यक्ति ने इन युवकों की कार रुकवा कर कार में फंसे हुए युवक को …
बाराबंकी। मोटरसाइकिल से लखनऊ से बाराबंकी आ रहे 35 साल के व्यक्ति को स्विफ्ट कार सवार युवकों ने रौंद डाला। कार में फंसकर घायल युवक एक किलोमीटर तक गाड़ी से रगड़ता हुआ चला गया। पास में जा रही दूसरी कार के व्यक्ति ने इन युवकों की कार रुकवा कर कार में फंसे हुए युवक को बाहर निकाला। तब तक युवक गंभीर अवस्था में घायल होकर बेसुध हो गया था।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की दर्दनाक मौत हो गई। थाना फतेहपुर के असोहना गांव के रहने वाले 35 वर्षीय राम सुचित शर्मा पुत्र कमलेश शर्मा मंगलवार की शाम को अपनी मोटर साइकिल से लखनऊ से लौट रहे थे।
जैसे ही वे सफेदाबाद पहुंचे, इसी दौरान तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी मोटर साइकिल जोरदार ठोकर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आम राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने घायल राम सुचित को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान घायल युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक राम सुचित के साले सर्वेश कुमार ने बताया कि मेरे जीजा लखनऊ से वापस आ रहे थे। रास्ते में तिवारी गंज के पास तेज रफ्तार जा रही स्विफ्ट डिजायर कार ने जीजा को तेज ठोकर मार दी। जिसके चलते जीजा गाड़ी में फंसकर एक किलोमीटर दूर रगड़ते चले गए।
दूसरी कार के चालक ने ओवरटेक करके स्विफ्ट कार को रोका।आनन-फानन में हम उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
पढ़ें- इटावा: जमीनी विवाद के चलते ई-रिक्शा एजेंसी के मालिक की हुई हत्या, परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े
