बहराइच: सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत निकाली गई रैली, एमएलसी ने कहा- वाहन चलाते समय फोन का न करें इस्तेमाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बुधवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। स्कूलों में लोगों ने वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने की शपथ ली। जागरूकता रैली के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। रैली का नेतृत्व भाजपा एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी ने किया। रैली शहर के मुख्य चौराहों व स्थानों से निकाली गई। छात्र …

बहराइच। बुधवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। स्कूलों में लोगों ने वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने की शपथ ली। जागरूकता रैली के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया।

रैली का नेतृत्व भाजपा एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी ने किया। रैली शहर के मुख्य चौराहों व स्थानों से निकाली गई। छात्र जागरूकता स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक कर रहे थे। भाजपा एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि लोग सड़क पर चलते वक्त नियमों का पालन नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि हमें इसका विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए कि सड़क पर वहां चलते वक्त ना तो हमें फोन चलाना चाहिए और ना ही फोन से बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमेशा हेलमेट पहनकर बाइक चलना चाहिए औए सीट बेल्ट बांधकर ही कार चलानी चाहिए।

नाबालिग बच्चे जो वाहनों से स्कूल जाते हैं इस संबंध में भाजपा एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी का कहना है कि विधायकों प्रशासन से उनकी बात हुई है। इस संबंध में भी एक अभियान चलाया जाएगा। जिसमें नाबालिक बच्चों को वाहनों से स्कूल जाने से रोका जा सके।

नानपारा विधायक राम निवास वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, बीएसए अजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विनय द्विवेदी और आरटीओ राजीव कुमार ने भी लोगों को जागरूक किया। मिहिपुरवा विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजौली में प्रभात रैली निकाली गई।

रैली के पश्चात अध्यापकों के द्वारा बच्चों को सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान अध्यापकों ने बताया कि बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सरवन कुमार सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, शिशिर कुमार वर्मा, मगन बिहारी सिंह, कमलेश पांडे मौजूद रहे। पयागपुर विकास खंड के

संविलियन विद्यालय झाला तरहर में उपजिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार ने यातायात रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसके बाद में रैली वापस विद्यालय आ कर समाप्त हुई।

विद्यालय में समस्त स्टाफ, बच्चों को यातायात नियमों का शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर विकास क्षेत्र के एआरपी राजेश कुमार मिश्र ने यातायात के नियमो के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

उपजिलाधिकारी ने विद्यालय में शिक्षक छात्र उपस्थिति, मध्यानभोजन के  गुणवत्ता की जांच की तथा पठन पाठन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर एआरपी राजेश कुमार मिश्र, विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यपिका कल्याणी शर्मा, सुनीता मिश्रा, शशि, सुनीता बघेल मौजूद रहीं।

पढ़ें- अमरोहा : सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान सिर्फ कागजों में, बिना हेलमेट के खूब दौड़ा रहे बाइक

संबंधित समाचार