बहराइच: बिजली चेकिंग अभियान में लाखों की वसूली कर 16 उपभोक्ताओं पर दर्ज कराया गया मुकदमा
बहराइच। बिजली विभाग की ओर से बुधवार को जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया। विद्युत उपभोक्ताओं से 31.31 लाख रुपए की वसूली की गई। साथ ही जिनके अधिक बकाया था और रूपया नहीं जमा कर पाए। ऐसे 16 उपभोक्ताओं पर विभाग ने संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन द्वारा लाइन लॉस …
बहराइच। बिजली विभाग की ओर से बुधवार को जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया। विद्युत उपभोक्ताओं से 31.31 लाख रुपए की वसूली की गई। साथ ही जिनके अधिक बकाया था और रूपया नहीं जमा कर पाए। ऐसे 16 उपभोक्ताओं पर विभाग ने संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन द्वारा लाइन लॉस नियन्त्रित करने एवं राजस्व वूसली के उद्देश्य से बुधवार को जनपद में चेकिंग अभियान चलाया। विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम बहराइच, द्वितीय नानपारा तथा तृतीय कैसरगंज में उप खण्ड अधिकारियों के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 947 कनेक्शन की जॉच कर 16 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई।
जबकि 621 कनेक्शन बकाया होने पर काट दिए गए। अधीक्षण अभियन्ता मुकेश बाबू ने बताया कि विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम बहराइच में संचालित किये गये गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान 310 जॉच कर 08 लोगों के विरूद्ध एफआईआर, 205 संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई के साथ-साथ रू. 6.92 लाख राजस्व की वूसली की गयी।
जबकि द्वितीय नानपारा अन्तर्गत 311 जॉच कर 02 लोगों के विरूद्ध एफआईआर, 207 संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई के साथ-साथ 14.13 लाख रूपये राजस्व की वूसली तथा तृतीय कैसरगंज में 326 जॉच कर 06 लोगों के विरूद्ध एफआईआर, 209 संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई के साथ-साथ 10.26 लाख रुपए की राजस्व वूसली की गयी। उन्होंने बताया कि कुल 31.31 लाख रुपए की वसूली की गई।
पढ़ें-बरेली: विद्युत चेकिंग करने गये जेई के साथ अभद्रता, रिपोर्ट
