बहराइच : विधायक के निरीक्षण में खुली सीएचसी में फैली अव्यवस्था की पोल,अनुपस्थित मिले अधीक्षक समेत कई स्वास्थ्यकर्मी
बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकट्टा का बुधवार को विधायक और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्वास्थ्य कर्मी हस्ताक्षर बनाने के बाद भी गायब मिले। इसकी जानकारी विधायक ने सीएमओ को दी है। विशेश्वरगंज के पहुंचकट्टा में स्थित सीएचसी का बुधवार को विधायक सुभाष त्रिपाठी व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश पाण्डेय …
बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकट्टा का बुधवार को विधायक और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्वास्थ्य कर्मी हस्ताक्षर बनाने के बाद भी गायब मिले। इसकी जानकारी विधायक ने सीएमओ को दी है।
विशेश्वरगंज के पहुंचकट्टा में स्थित सीएचसी का बुधवार को विधायक सुभाष त्रिपाठी व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश पाण्डेय ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई डाक्टर, स्टॉफ नर्स व लिपिक नदारद मिले। उपस्थिति रजिस्टर की जांच में कई कर्मचारी ऐसे मिले जो अनुपस्थित होने के बाद भी हस्ताक्षर बनाये हुए थे। स्टाफ नर्स मीनाक्षी देवी 23 अप्रैल से गैरहाजिर मिली।
उपस्थित जनता ने बताया कि प्रभारी अधीक्षक डॉ उत्कर्ष मिश्र के लचररवैया के कारण आरबीएसके डॉ प्रीतीदूबे, एलटी ज्ञानसागर, बाबू महेंद्र सिंह व सतीश राय कभी ड्यूटी पर नहीं मिलते। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर उत्कर्ष मिश्रा भी नदारद मिले। जानकारी लेने पर प्रभारी डाक्टर मौर्या ने बताया कि अधीक्षक ने किसी को चार्ज नहीं दिया है, जो कर्मचारियों को अनुपस्थित कर सके।
सीएमओ एसके सिंह ने बताया कि सीएचसी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा ने बताया था कि डाक्टर मौर्या को चार्ज दे दिया गया है। वहीं विधायक ने बाहर खड़ी जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि लापरवाही करने वालों पर कठोर कार्यवाई की जाएगी। साथ ही अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारी सीएमओ को दी।
यह भी पढें : बाराबंकी : स्वास्थ्य विभाग में एक ही पटल पर डटे बाबू हटेंगे, डीएम ने दिये निर्देश
