बहराइच: नहर में उतराता मिला अज्ञात महिला की शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नारायणपुर गांव के निकट स्थित सरयू नहर में बुधवार शाम को एक 40 साल अज्ञात महिला की लाश तैरती मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी है। जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर के …

बहराइच। नारायणपुर गांव के निकट स्थित सरयू नहर में बुधवार शाम को एक 40 साल अज्ञात महिला की लाश तैरती मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर के निकट से सरयू नहर की शाखा बहती है। बुधवार शाम चार बजे के आसपास एक 40 साल महिला की लाश तैरती मिली। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई सभी ने सूचना थाने में दी। अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानांजय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया और थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराई, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शव लगभग 10 दिन पुराना लग रहा है। महिला की शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए शव मर्चरी में रखा जाएगा।

पढ़ें-बहराइच: खेत में मिला अज्ञात महिला का शव, नहीं हुई शिनाख्त

संबंधित समाचार