मुरादाबाद: प्रेम-प्रसंग में युवक ने की खुदकुशी की कोशिश
मुरादाबाद, अमृत विचार। नागफनी के रहने वाले एक युवक ने मंगलवार रात अपने ही पेट में कैंची मार ली। घटना का कारण प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। युवक का उपचार जिला अस्तपाल में चल रहा है। नागफनी पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात सूचना मिली कि नवाबपुरा झड़ियों वाला मंदिर निवासी नन्नू सिंह के पुत्र मनोज …
मुरादाबाद, अमृत विचार। नागफनी के रहने वाले एक युवक ने मंगलवार रात अपने ही पेट में कैंची मार ली। घटना का कारण प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। युवक का उपचार जिला अस्तपाल में चल रहा है। नागफनी पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात सूचना मिली कि नवाबपुरा झड़ियों वाला मंदिर निवासी नन्नू सिंह के पुत्र मनोज का किसी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। किसी बात पर युवती अपने प्रेमी से नाराज हो गई।
प्रेमिका के बर्ताव से दुखी युवक ने देर रात अपने ही पेट में कैंची मार ली। घायल युवक को गंभीर हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. पीके शर्मा के मुताबिक युवक की हालत खतरे से बाहर है। उसका उपचार जारी है। उधर, पुलिस घटना की तह तक जाने में जुटी है। युवक द्वारा खुदकुशी की कोशिश करने के असल कारण की तलाश शुरू हो गई है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: मिशन शक्ति कार्यक्रम से सुधरा मंडल का लिंगानुपात
