बरेली: एलएलबी की परीक्षा में पकड़े गए तीन नकलची
अमृत विचार, बरेली। बरेली कॉलेज में बुधवार को एलएलबी की विषम सेमेस्टर परीक्षा में तीन नकलची पकड़े गए। कॉलेज के सचल दल ने सुबह की पाली में छापेमारी कर नकलचियों को पकड़ा है। छात्रों के पास से पर्चियां मिली हैं। सभी का यूएफएम भरा गया है। परीक्षा में अब तक 33 छात्र पकड़े जा चुके …
अमृत विचार, बरेली। बरेली कॉलेज में बुधवार को एलएलबी की विषम सेमेस्टर परीक्षा में तीन नकलची पकड़े गए। कॉलेज के सचल दल ने सुबह की पाली में छापेमारी कर नकलचियों को पकड़ा है। छात्रों के पास से पर्चियां मिली हैं। सभी का यूएफएम भरा गया है। परीक्षा में अब तक 33 छात्र पकड़े जा चुके हैं। एलएलबी की परीक्षाएं 20 मई को समाप्त हो रही हैं। कॉलेज के सचल दल के अलावा विश्वविद्यालय के सचल दल ने भी बरेली कॉलेज में छापा मारा हालांकि कोई छात्र नकल के साथ नहीं पकड़ा गया। मुरादाबाद के भी सचल दल ने अलग-अलग महाविद्यालयों में छापेमारी की।
ये भी पढ़ें- बरेली: क्यारा और फतेहगंज में नलकूप हुआ खराब
