भरतपुर में कार और बोलेरो की भीषण टक्कर, पांच भाइयों की मौके पर मौत
भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के पहाड़ी थाना क्षेत्र के बरखेड़ा के पास कार एवं बोलेरो की टक्कर में पांच भाइयों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये लोग शादी के मौके पर खरीदी नई कार में बुधवार देर रात घूमकर वापस अपने गांव खंडेवला जा रहे थे कि करीब ग्यारह बजे उनकी कार …
भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के पहाड़ी थाना क्षेत्र के बरखेड़ा के पास कार एवं बोलेरो की टक्कर में पांच भाइयों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये लोग शादी के मौके पर खरीदी नई कार में बुधवार देर रात घूमकर वापस अपने गांव खंडेवला जा रहे थे कि करीब ग्यारह बजे उनकी कार बोलेरो से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इन पांचों भाइयों की मृत्यु हो गई जबकि बोलेरो में सवार सात लोगों के भी चोटें आई। मृतकों की पहचान वासिम (18), आशिक (17), अरबाज (22), परवेज (16) और आलम (19) के रुप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची।
यह भी पढ़ें- मोदी सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल- सीएम गहलोत
