दूल्हा करता रहा इंतजार, दुल्हन ब्यूटी पार्लर के बहाने प्रेमी के साथ फरार, बारात को लौटना पड़ा बैरंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में बुधवार को अजीब वाकया हुआ। घोड़ी चढ़कर अपनी दुल्हन लेने पहुंचा युवक उस वक्त सदमे में चला गया जब पता चला कि दुल्हन ब्यूटी पार्लर जाने के बहाने किसी युवक के साथ चली गई। जब दूल्हे को पता चला तो कोहराम मच गया। बारातियों ने थाने पहुंचकर दुल्हन और उसके …

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में बुधवार को अजीब वाकया हुआ। घोड़ी चढ़कर अपनी दुल्हन लेने पहुंचा युवक उस वक्त सदमे में चला गया जब पता चला कि दुल्हन ब्यूटी पार्लर जाने के बहाने किसी युवक के साथ चली गई। जब दूल्हे को पता चला तो कोहराम मच गया। बारातियों ने थाने पहुंचकर दुल्हन और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

दूल्हा यह सोचकर तनाव में आ गया कि अब क्या होगा। बिना दुल्हन के कैसे जाउंगा। सबको क्या कहुंगा। दूसरी लड़की से शादी करवाने की बात भी उसने कही लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आखिरकार उसे बगैर दुल्हन के ही लौटना पड़ा। उधर परिजनों ने भी दुल्हन की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़ें- टेरर फंडिंग केस में अलगाववादी नेता यासीन मलिक दोषी करार

संबंधित समाचार