अलास्का में बर्फ के बीच गहरी दरार में गिरने से जापान के एक पर्वतारोही की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एंकरेज (अलास्का)। अलास्का के ‘डेनाली नेशनल पार्क एंड प्रिज़र्व’ में माउंट हंटर के पास बर्फ के बीच गहरी दरार में गिरने से जापान के एक पर्वतारोही की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पार्क ने एक बयान में बताया कि जापान के कनागावा के 43 वर्षीय पर्वतारोही के गहरी दरार में गिरने के …

एंकरेज (अलास्का)। अलास्का के ‘डेनाली नेशनल पार्क एंड प्रिज़र्व’ में माउंट हंटर के पास बर्फ के बीच गहरी दरार में गिरने से जापान के एक पर्वतारोही की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पार्क ने एक बयान में बताया कि जापान के कनागावा के 43 वर्षीय पर्वतारोही के गहरी दरार में गिरने के बाद उसके साथियों ने उसकी रस्सी काट दी।

बयान के अनुसार, मंगलवार देर रात माउंट हंटर के उत्तरी बट्रेस में पार्क के पर्वतारोहण रेंजर को उनके गिरने की सूचना दी गई। बयान ने कहा गया, ‘‘पर्वतारोही के काफी ऊंचाई से गिरने के कारण उसे मृत माना गया.. शव के मिलने की संभावना की जांच आने वाले दिनों में की जाएगी।’’

इस बीच, पार्क ने बताया कि ऑस्ट्रिया के पर्वतारोही मथियास रिम्ल का शव मंगलवार को बरामद हो गया। इस महीने शुरुआत में उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी डेनाली पर ऑस्ट्रिया के पर्वतारोही रिम्ल की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें:-मेक्सिको में बस के दीवार से टकराने से 14 लोगों की मौत, 20 घायल

संबंधित समाचार