बरेली: बीईओ के साथ स्कूल संचालक ने की अभद्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अमान्य स्कूलों के विरुद्ध शिक्षा विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। विभाग की ओर से जारी अभियान से अवैध रूप से संचालित स्कूल संचालक भी बाैखलाएं हुए हैं। आलमपुर जाफराबाद स्थित एक स्कूल की जांच करने पहुंचे बीईओ मुकेश कुमार भारती को स्कूल संचालक ने अभद्रता कर धमकाया। बीईओ ने …

बरेली, अमृत विचार। अमान्य स्कूलों के विरुद्ध शिक्षा विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। विभाग की ओर से जारी अभियान से अवैध रूप से संचालित स्कूल संचालक भी बाैखलाएं हुए हैं। आलमपुर जाफराबाद स्थित एक स्कूल की जांच करने पहुंचे बीईओ मुकेश कुमार भारती को स्कूल संचालक ने अभद्रता कर धमकाया। बीईओ ने मान्यता के दस्तावेज दिखाने की बात की तो स्कूल संचालक अपनी कमियों को छिपाने के लिए उनसे अभद्रता करने लगा।

बीईओ ने बताया कि स्कूल संचालक द्वारा अभद्रता के बाद वह किसी तरह वहां से जान बचाकर निकल कर करीब के ही दूसरे स्कूल में जांच के लिए चले गए। इसके बाद स्कूल संचालक वहां भी अपने एक सहयोगी के साथ आ धमका और उनकी कार के आगे अपनी बाइक लगाकर रास्ता रोके रखा। लगभग आधे घंटे बाद बमुश्किल वहां से निकलने के बाद बीईओ से उच्च अधिकारियों को इस घटना से अवगत कराते हुए थाना बिशारतगंज में पुलिस को तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: रेलवे की केबिल चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 

 

संबंधित समाचार