बरेली: भोलानाथ बने शाहजहांपुर इकाई के अध्यक्ष
बरेली, अमृत विचार। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट की शाहजहांपुर इकाई का चुनाव गुरुवार को हुआ। चुनाव संपन्न कराने के लिए बरेली स्थित मंडल कार्यालय से एक प्रतिनिधिमंडल शाहजहांपुर गया था। गुरुवार को शाहजहांपुर स्थित मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट की जिला इकाई का चुनाव हुआ। इसमें खादिल हुसैन सिद्दीकी को संरक्षक, भोलानाथ को अध्यक्ष, रूचिर कुमार सक्सेना …
बरेली, अमृत विचार। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट की शाहजहांपुर इकाई का चुनाव गुरुवार को हुआ। चुनाव संपन्न कराने के लिए बरेली स्थित मंडल कार्यालय से एक प्रतिनिधिमंडल शाहजहांपुर गया था। गुरुवार को शाहजहांपुर स्थित मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट की जिला इकाई का चुनाव हुआ। इसमें खादिल हुसैन सिद्दीकी को संरक्षक, भोलानाथ को अध्यक्ष, रूचिर कुमार सक्सेना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सर्वेश कुमार राठौर उपाध्यक्ष, सत्येंद्र दक्ष मंत्री, मनोज कुमार संगठन मंत्री, संगीता श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री, शिवकुमार राठौर को कोषाध्यक्ष चुना गया।
मंडलीय कार्यालय से प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य हवलदार सिंह, मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार गंगवार एवं मंडल मंत्री निर्भय हिंद आजाद चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद रहे। चुनाव अधिकारियों समेत अन्य कर्मचारियों ने सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुने जाने पर फूल माला पहनाकर बधाई दी।
ये भी पढ़ें- बरेली: अस्पताल हस्तांतरित नहीं और उपकरणों की भरमार
