बरेली: रहटुईया सोसाइटी के भवन को कब्जा मुक्त कराने की मांग
बरेली, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आंवला तहसील के गांव रहटुईया में सोसाइटी की बिल्डिंग पर कब्जा की शिकायत की है। मामले में कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष …
बरेली, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आंवला तहसील के गांव रहटुईया में सोसाइटी की बिल्डिंग पर कब्जा की शिकायत की है। मामले में कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि गांव में सोसाइटी के भवन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत पहले भी की जा चुकी है,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन देने वालों में मुन्ने खां, मोतीराम, नाथूलाल कश्यप, हरपाल, थान सिंह आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: हेपेटाइटिस ग्रसित मरीजों को संस्था लगा रही टीका, विभाग अंजान
