उन्नाव: सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने पुरवा ब्लॉक का किया निरीक्षण, दिये यह निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने ब्लॉक मुख्यालय में जारी मरम्मत कार्य का बारीकी से निरीक्षण करते हुए बीडीओ कार्यालय, शिवा जी मूर्ति परिसर आदि का जायजा लेकर कार्य मे तेजी लाने का निर्देश किया। जिसके बाद सीडीओ आजीविका मिशन के तहत नगर के मझिगवां मोड़  बने क्लस्टर का उद्घाटन कर ग्राम असेहरु मे अम्रत सरोवर …

उन्नाव। सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने ब्लॉक मुख्यालय में जारी मरम्मत कार्य का बारीकी से निरीक्षण करते हुए बीडीओ कार्यालय, शिवा जी मूर्ति परिसर आदि का जायजा लेकर कार्य मे तेजी लाने का निर्देश किया। जिसके बाद सीडीओ आजीविका मिशन के तहत नगर के मझिगवां मोड़  बने क्लस्टर का उद्घाटन कर ग्राम असेहरु मे अम्रत सरोवर तालाब स्थल पहुंचे और तालाब के निकट भूमि पर अवैध कब्जे हटवाकर क्षेत्रफल बड़ा करने के निर्देश दिये।

वहीं बसनोहा  गांव में  स्वंय सहायता समूंह की लाभार्थी रामकुमारी द्रारा  एक बीघे भूमि पर अमरुद की बाग़वानी देखी और कहा की इस तरह की बागवानी से आने वाले दिनों मे फायदा मिलेगा और छूलामऊ गांव को माडल गांव बनाकर इस गांव में जैम जेली की मशीने लगाकर यही से जिले को आपूर्ति दी जाएगी।इस दौरान बीडीओ डां संतोष श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत रवीन्द्र प्रसाद, डीसी एन आर एम चंद शेखर व अशोक भारती, अनिल पटेल, धीरेंद्र रावत व विनय शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सीडीओ ने दिए निर्देश, ‘थाई मांगुर’ मछली का पालन किया तो होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार