सीतापुर: एसडीएम कार्यालय के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, बिजली विभाग के जेई पर लगाया संगीन आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिधौली/सीतापुर। विद्युत कनेक्शन कटने से नाराज एक व्यक्ति ने जेई पर अवैध धन मांगने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर डीजल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सिधौली कस्बे के मोहल्ला विवेक नगर निवासी पवन कुमार रस्तोगी उर्फ अंशू का आरोप हैं कि वह किडनी की …

सिधौली/सीतापुर। विद्युत कनेक्शन कटने से नाराज एक व्यक्ति ने जेई पर अवैध धन मांगने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर डीजल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सिधौली कस्बे के मोहल्ला विवेक नगर निवासी पवन कुमार रस्तोगी उर्फ अंशू का आरोप हैं कि वह किडनी की बीमारी से पीड़ित है और वह राजधानी मे डायलिसिस करवाने गया था।

इस दौरान जेई वीरेन्द्र कुमार ने उनके घर मे विद्युत चेकिंग की। एक जगह केबिल पर टेप लगा होने और 2016 से विद्युत बिल जमा न होने की बात कही। जिसके बाद उनके द्वारा बीमार होने की बात कर शीघ्र बिल का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद वह लोग चले गये। कुछ देर बाद जेई ने कर्मचारी भेजकर विद्युत कनेक्शन काटकर उनका मीटर उतार कर ले गये। जिसकी सूचना पर पहुंचे पवन ने पावर हाउस जाकर जेई से बात की।

आरोप है कि जेई ने उनसे 18 हजार रुपये की मांग की गई। जिसके बाद पवन ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर डीजल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिन्हें वहां मौजूद लोगाों ने पकड़ लिया और सीएचसी ले गये। घटना की जानकारी पर एसडीएम व जेई ने सीएचसी जाकर पवन से बात की। इस सम्बन्ध में जेई वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि विद्युत चेकिंग के दौरान पवन के घर मे अवैध कटिया डालकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। रुपये मांगने का आरोप निराधार हैं।

यह भी पढ़े:-लखनऊ: युवक ने कोतवाली परिसर में किया आत्मदाह का प्रयास, जानें वजह

संबंधित समाचार