बरेली: चलती ट्रेन के आगे फ्लाइंग किस दे रहा था युवक, लोको पायलट ने ट्रेन रोक पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अक्सर लोग रेलवे ट्रैक बिना धड़क जान की परवाह किये बगैर पार करते हैं। तो कई बार लोग सेल्फियां लेने लगते हैं। मगर गुरुवार को बरेली सिटी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने युवक ने ऐसी हरकत कर दी कि ट्रेन रोक कर लोको पायलट ने उसको थप्पड़ जड़ दिया। …

बरेली, अमृत विचार। अक्सर लोग रेलवे ट्रैक बिना धड़क जान की परवाह किये बगैर पार करते हैं। तो कई बार लोग सेल्फियां लेने लगते हैं। मगर गुरुवार को बरेली सिटी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने युवक ने ऐसी हरकत कर दी कि ट्रेन रोक कर लोको पायलट ने उसको थप्पड़ जड़ दिया। घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है।

कासगंज काशीपुर एक्सप्रेस सिटी श्मशान भूमि क्रॉसिंग के पास पहुंची तो वहां मौजूद एक शराबी ट्रैक पर खड़ा होकर फ्लाइंग किस करने लगा। लोको पायलट ने हार्न भी बजाया मगर उस पर कोई असर नहीं हुआ। बल्कि वह गाना गाते हुए ट्रैक पर ही चलने लगा। ट्रेन की रफ्तार काम थी जिसके बाद लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया।

ट्रेन से उतरा लोको पायलट शराबी युवक के पीछे दौड़ने लगा और पकड़कर पीट दिया। युवक का नाम राजवीर बताया जा रहा है जिसे बाद में आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। पूरे मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक युवक का रेलवे एक्ट की धाराओं में चालान किया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: जमीन पर कब्जा करने की शिकायत, डीएम ने एसडीएम को दी जांच

 

 

संबंधित समाचार