Gyanvapi Masjid Case: आज ज्ञानवापी में अदा होगी जुमे की नमाज, मस्जिद कमेटी ने की यह बड़ी अपील
वाराणसी। ज्ञानवापी मस्जिद में कोर्ट के आदेश पर वजूखाना और टॉयलेट सील हो गया है। इस बीच अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने परिसर में अपील की है की जुम्मे की नमाज पढ़ने कम लोग आए इसके साथ ही सभी से घरों से ही वजू करके आने और हो सके तो अपने घरों के आस पास …
वाराणसी। ज्ञानवापी मस्जिद में कोर्ट के आदेश पर वजूखाना और टॉयलेट सील हो गया है। इस बीच अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने परिसर में अपील की है की जुम्मे की नमाज पढ़ने कम लोग आए इसके साथ ही सभी से घरों से ही वजू करके आने और हो सके तो अपने घरों के आस पास की मस्जिदों में ही नमाज अदा करने की अपील की है।
अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के एसएम यासीन ने अपील की है कि आज नमाजी कम संख्या में आए मस्जिद में नमाज पढ़ने को और घरों से ही वजू कर के आए और हो सके तो अपने घरों के आस पास की मस्जिदों में ही नमाज अदा करें।
गुरुवार को ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में जमा होने के बाद वाराणसी में हाई अलर्ट है। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने जुमे की नमाज को लेकर कड़ी चौकसी बढ़ा दी है।
गुरुवार को वाराणसी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शांति समिति के लोगों के साथ बैठक और शहर के अलग अलग इलाकों में फुट पेट्रोलिंग करते रहे। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भ्रामक बात या अफवाह फैलाने वाले अशांति की आशंका पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
पढ़ें- मुरादाबाद: सपा सांसद का बयान- ‘ज्ञानवापी मस्जिद में कोई शिवलिंग नहीं, खत्म हो यह मुद्दा’
