इटावा: ट्रांसपोर्ट कंपनी से लाखों की चोरी करने वाला शातिर नौकर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से 11 लाख दस हजार की चोरी करने वाले नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने गुरूवार को बताया कि 17 मई देर शाम अवध कुमार अग्रवाल के गाडीपुरा स्थित सोढी ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम की अलमारी से 11 …

इटावा। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से 11 लाख दस हजार की चोरी करने वाले नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने गुरूवार को बताया कि 17 मई देर शाम अवध कुमार अग्रवाल के गाडीपुरा स्थित सोढी ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम की अलमारी से 11 लाख 10 हजार रुपये चोरी कर लिये गये थे।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर गोदाम से नगदी चोरी करने वाले आरोपी को टीटी तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकारा कि उसने गोदाम के चौकीदारों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनको बेहोश कर दिया था और गोदाम में रखी अलमारी से 11 लाख रुपए रुपये चोरी कर लिये थे ।

पढ़ें-आजमगढ़ : पूर्व सांसद उमाकांत यादव की लाखों की जमीन हुई कुर्क

 

संबंधित समाचार