बलिया: पिकअप को बचाने में स्कॉर्पियो खंभे से टकराई, हादसे में छह घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। बैरिया के मठयोगेन्द्र गिरी चट्टी के पास एनएच 31 पर बिहार के छपरा से बारात में शामिल होकर लौट रहे बारितयों की स्कॉर्पियों शुक्रवार तड़के पिकअप को बचाने में बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की …

बलिया। बैरिया के मठयोगेन्द्र गिरी चट्टी के पास एनएच 31 पर बिहार के छपरा से बारात में शामिल होकर लौट रहे बारितयों की स्कॉर्पियों शुक्रवार तड़के पिकअप को बचाने में बिजली के पोल से टकरा गई।

हादसे में स्कॉर्पियो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

बारात से वापस आते समय शुक्रवार सुबह मठ योगेन्द्र गिरी चट्टी के निकट बैरिया की तरफ से आ रही पिकअप से बचने के प्रयास में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बिजली के पोल से टकरा गई।

हादसे में चकिया निवासी दिलीप सिंह 65 वर्ष, अमन कुमार सिंह 20 वर्ष, राजवंत सिंह 65 वर्ष, राम बहादुर पासवान 45 वर्ष, परमेश्वर सिंह 45 वर्ष, स्कॉर्पियो चालक प्रिंस ठाकुर निवासी सूर्यभानपुर थाना दोकटी घायल हो गये। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य सोनबरसा पहुंचाया गया

पढ़ें- मुरादाबाद: अज्ञात वाहन से टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार